Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

न्यू मार्केट बुलडोजर कांड अब हाईकोर्ट की दहलीज पर

पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल, आज सुनवाई

07 May 2026

न्यू मार्केट बुलडोजर कांड अब हाईकोर्ट की दहलीज पर

कोलकाता। विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद न्यू मार्केट इलाके में बुलडोजर से हुई कथित तोडफ़ोड़ का मामला अब कानूनी रूप ले चुका है। कोलकाता के ऐतिहासिक हॉग मार्केट परिसर में हुई इस घटना के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। अदालत इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को कर सकती है, जिससे इस विवाद में शामिल पक्षों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।  अदालत में दायर याचिका में न केवल घटना की निंदा की गई है, बल्कि उस समय मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। 
याचिकाकर्ता ने मांग की है कि जिन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में अवैध तरीके से बुलडोजर चलाया गया और सार्वजनिक या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया, उनकी जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही, याचिका में राज्य के अन्य हिस्सों में हो रही इसी तरह की तोडफ़ोड़ की घटनाओं पर भी अदालत से हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई गई है। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। न्यू मार्केट थाना पुलिस ने बुधवार शाम तक 4 लोगों को पकड़ा था, जिसके बाद देर रात 4 और लोगों को गिरफ्तार किया गया। अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 8 हो चुकी है। कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय नंद ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी विजय रैली में बुलडोजर जैसे भारी वाहनों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं थी। उन्होंने चेतावनी दी है कि जो एजेंसियां या व्यक्ति इस तरह के कामों के लिए मशीनें किराए पर देंगे, उन्हें भी कानूनी परिणाम भुगतने होंगे। 4 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद मंगलवार रात न्यू मार्केट इलाके में भाजपा की विजय रैली के दौरान अचानक तनाव व्याप्त हो गया था। आरोप है कि रैली के दौरान बुलडोजर का इस्तेमाल कर कुछ निर्माणों को निशाना बनाया गया। 
हालांकि पुलिस का कहना है कि रैली की अनुमति दी गई थी, लेकिन बुलडोजर ले जाने की बात कहीं नहीं थी। अब सबकी नजरें कलकत्ता हाईकोर्ट पर टिकी हैं। क्या अदालत इस मामले में किसी स्वतंत्र जांच का आदेश देगी या पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करेगी, यह शुक्रवार की सुनवाई के बाद साफ होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यू मार्केट बुलडोजर कांड अब हाईकोर्ट की दहलीज पर
पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल, आज सुनवाई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News